सोने से पहले करें यह एक काम, माता लक्ष्मी की बरसने लगेगी कृपा, यहां जानिए !

Photo Source :

Posted On:Monday, January 2, 2023

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। कहा जाता है कि जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है उस घर में कभी दरिद्रता नहीं आती है। ऐसे घरों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर में नई ऊर्जा बनी रहती है। कहा जाता है कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी और आपके घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

* सोने से पहले अपने बेडरूम में कपूर का धुआं करें। यह धुंआ घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच संबंध अच्छे रहते हैं।

* हमें घर में हमेशा बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। कहा जाता है कि जिस घर में महिलाएं अपने माता-पिता और सास-ससुर का सम्मान करती हैं उस घर से लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में खुशियों का माहौल रहता है।

* कहा जाता है कि घर की महिला को सोने से पहले घर की दक्षिण दिशा में सरसों का तेल जलाना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही अगर आप दीपक नहीं जला सकते हैं तो उस दिशा में एक बल्ब जलाएं।

* रात के समय घर में बिखरा हुआ सामान कदापि न रखें। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है और घर में नकारात्मकता आती है। दरअसल, कई बार लोग बाहर से आते हैं और चप्पल घर के बाहर ही छोड़ जाते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।


बरेली और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bareillyvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.