‘है जवानी तो इश्क होना है’ विवाद पर बोले रमेश तौरानी, कहा- फिल्म की रिलीज पर नहीं पड़ेगा कोई असर
वरुण धवन की आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इन दिनों अपने ट्रेलर के साथ-साथ विवादों की वजह से भी सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से जुड़े विवाद पर अब निर्माता रमेश तौरानी ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि मामला संभाल लिया गया है और इसका असर न तो फिल्म के प्रमोशन पर पड़ेगा और न ही रिलीज पर।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब रमेश तौरानी से वाशु भगनानी के साथ चल रहे विवाद को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया। तौरानी ने कहा, “कोई दिक्कत नहीं है। जो भी मामला था, उसे सुलझा लिया गया है। आगे भी जो कुछ होगा, उसे भी संभाल लिया जाएगा।” उन्होंने यह भी कहा कि मामला फिलहाल कोर्ट में है, इसलिए ज्यादा कुछ कहना सही नहीं होगा।
दरअसल, यह पूरा विवाद कुछ पुराने गानों के रीक्रिएशन को लेकर शुरू हुआ है। वाशु भगनानी का आरो Read more...