खूबसूरत सांग रिलीज़ हुआ, भेड़िया और स्त्री ने जीता फेन्स का दिल

Photo Source :

Posted On:Friday, August 9, 2024

दिनेश विजन निर्मित स्त्री 2, इन दिनों चर्चा में है। फिल्म रिलीज से पहले गानों को लेकर दर्शकों का ध्यान खींच रही है। अब खूबसूरत सांग रिलीज़ हो गया हैं, जिसमे स्त्री का भेड़िया के साथ रोमांस दिखाया गया है।
 
दिनेश विजन के हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल भेड़िया में स्त्री भी नजर आई थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर का आइटम नंबर ठुमकेश्वरी थाजो खूब पॉपुलर हुआ था। अब फिल्म स्त्री 2 में भी भेड़िया यानी वरुण धवन का श्रद्धा कपूर के साथ गाना आया है। दोनों खूबसूरत गाने परझूमते हुए नजर आये हैं।
 
9 अगस्त को स्त्री 2 का नया गाना खूबसूरत रिलीज हो गया है। इस गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री लाजवाब है। दोनों केरोमांटिक गाने के बीच राजकुमार राव भी तड़का लगा रहे हैं। वह वरुण को श्रद्धा को पटाने से रोकते हुए नजर आरहे हैं। गाने की लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक सचिन-जिगर के हैं। इस खूबसूरत गाने को विशाल मिश्रा नेसचिन-जिगर के साथ मिलकर गाया है।
 
15 अगस्त को स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस बार स्त्री, सरकटे के आतंक से चंदेरी को बचाएगी। श्रद्धा के साथ राजकुमार, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी अहम भूमिका में हैं।
 
Check Out The Song:- 


बरेली और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bareillyvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.