महेश बाबू के जन्मदिन पर नम्रता ने दी खास विश

Photo Source :

Posted On:Friday, August 9, 2024

साउथ सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार महेश बाबू आज 9 अगस्त को अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्स तक उनको सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बर्थडे विश कर रहे हैं। अब उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने भी अभिनेताको एक खास पोस्ट शेयर करते हुए विश किया है।
 
नम्रता शिरोडकर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पति और एक्टर महेश बाबू की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक कलरके आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि एक और साल, एक और वजह आपके अद्भुतव्यक्तित्व का जश्न मनाने की। इसके आगे उन्होंने लिखा कि आपके साथ जीवन एक ब्लॉकबस्टर है, जो लगातार बेहतर होता जा रहा है।मेरे सुपरस्टार, मेरे साथी और मेरे प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आगे भी ऐसे ही ढेरों शुभकामनाएं।
 
काम के मोर्चे पर, महेश बाबू की लास्ट रिलीज़ गुंटूर करम के बहुत बड़ी हिट रही. अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट के लिए महेश जल्द ही एसएसराजामौली के साथ काम करेंगे. जिसका संभावित शीर्षक SSMB29 है। इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन चरण जोरों पर है, और स्क्रिप्ट कोअंतिम रूप दिया जा चुका है।


बरेली और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bareillyvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.