कहीं आपको डेंगू तो नहीं? ऐसे पहचानें इसके शुरुआती संकेत

Source:

इन दिनों डेंगू की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसलिए इसके लक्षणों को जल्दी पहचानना जरूरी है। आइए जानें डेंगू के शुरुआती लक्षणों के बारे में।

Source:

डेंगू की शुरुआत अक्सर अचानक तेज बुखार (102°F से 104°F) से होती है जो दो से सात दिनों तक बना रह सकता है।

Source:

डेंगू को ब्रेकबोन फीवर भी कहा जाता है क्योंकि इसमें हड्डियों और जोड़ों में बहुत दर्द होता है। यह दर्द इतना तेज हो सकता है कि मरीज को चक्कर आने लगें।

Source:

कपार या आंखों के पीछे दर्द डेंगू का आम संकेत है। यह दर्द सामान्य सिरदर्द से ज्यादा तेज और असहनीय हो सकता है।

Source:

डेंगू बुखार उतरने के बाद भी शरीर में थकान और कमजोरी लंबे समय तक महसूस होती है। यह डेंगू का अहम लक्षण है।

Source:

डेंगू के दौरान बार-बार उल्टी, मतली और भूख न लगना आम लक्षण हैं जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Source:

डेंगू में शरीर, खासकर हाथ-पैर या पीठ पर लाल दाने या रैशेज दिखने लगते हैं जो संक्रमण का संकेत देते हैं।

Source:

Thanks For Reading!

पूजा करते समय हाथ जल जाए तो क्या होता है?

Find Out More